शिमला संसदीय क्षेत्र में 71.26 प्रतिशत हुआ मतदान
02-Jun-2024 07:55 PM 2244
शिमला, 02 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के शिमला (सुरक्षित) लोकसभा संसदीय क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र के तहत तीन जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 71.26 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। श्री कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 13 लाख 46 हजार 369 मतदाता है, जिसमे 6 लाख 91 हजार 889 पुरुष मतदाता एवं 6 लाख 55 हजार 921 महिला मतदाता शामिल है। संसदीय क्षेत्र में कुल 2083 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान को सफलतापूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^