शिल्पी राज और मुन्ना दुबे का गाना नाजुक कमरिया रिलीज
29-Apr-2024 02:21 PM 1921
मुंबई, 29 अप्रैल (संवाददाता) गायिका शिल्पी राज और गायक-संगीतकार मुन्ना दुबे का गाना नाजुक कमरिया रिलीज हो गया है।गाना नाजुक कमरिया को शिल्पी राज और मुन्ना दुबे ने आवाज दी है। दोनों की केमेस्ट्री इस गाने में खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा इस गाने में अनारा गुप्ता भी है।गाना नाजुक कमरिया को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि गाना बेहद रोमांचक है। इस गाने को हमने शानदार तरीके से बनाया है। यह गाना डेज़ी म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। और इस गाने को सेवेन वंडर्स मोशन पिक्चर्स से प्रस्तुत किया गया है। यह गाना मजेदार है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए मजेदार मनोरंजन देने वाला है।मुन्ना दुबे के साथ प्लेबैक सिंगिंग में भी मजा आया।हमने बेहतर काम किया है। मैं लोगों से अपील करुँगी कि इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। गाना नाजुक कमरिया के गीतकार मुन्ना दुबे और संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। कोरियोग्राफी संजय कोर्वे ने की है। डीओपी शकील और रमेश नाथन हैं। संपादक जीतू राजपाल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^