शेखर होम का ट्रेलर रिलीज
02-Aug-2024 12:44 PM 8075
मुंबई, 02 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन और रणवीर शौरी की आने वाली वेबसीरीज शेखर होम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।शेखर होम में केकेमेनन,रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल और कीर्ती कुल्हारी जैसे कलाकार हैं। इस सीरीज की कहानी अनिरुद्ध गुहा वैभव विशाल और निहारिका पुरी ने लिखी है।शेखर होम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। छह एपिसोड की बनी इस सीरीज को बीबीसी स्टूडियो प्रोडक्शंस इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी इसके निर्देशक हैं।सीरीज की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत में बंगाल के शांत शहर लोनपुर पर गढ़ी गई है। यह एक ऐसे दौर की कहानी है जब टेक्नोलॉजी के बारे में लोग जानते नहीं थे और ह्यूमन इंटेलिजेंस ही एकमात्र ऐसी चीज थी जिस पर भरोसा किया जा सकता था। केकेमेनन ने शेखर होम की मुख्य भूमिका निभाई है। उन्हें एक सहयोगी की जरूरत होती है जब उनकी मुलाकात जयव्रत साहनी यानी रणवीर शौरी से होती है। दोनों की जोड़ी बन जाती है और ये पूर्वी भारत की मिस्ट्री सॉल्व करने की जर्नी पर निकल पड़ते हैं।दोनों मिलकर मर्डर से लेकर ब्लैकमेल और यहां तक कि सुपर नेचुरल इवेंस्ट्स जैसी कई मिस्ट्रीज सॉल्व करते हैं। शेखर होम 14 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^