19-Jun-2023 07:18 PM
8445
बीजिंग, 19 जून (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
रिपोर्ट के अनुसार बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार को लेकर चर्चा हुई। शी ने कहा कि दुनिया को आम तौर पर चीन-अमेरिका के बीच स्थिर संबंध की आवश्यकता है और क्या दोनों देश मानवता के लिए भविष्य में साथ चलने का सही रास्ता खोज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोगों की तरह चीन के लोग भी सम्मानित, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर हैं और दोनों को बेहतर जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि दोनों देशों के सामान्य हितों को महत्व दिया जाना चाहिए और उनकी संबंधित सफलता एक-दूसरे के लिए खतरा होने के बजाय एक अवसर हो।
शी ने कहा कि दोनों देशों को आपसी संबंध ठीक कर लोगों और दुनिया के लिए जिम्मेदारी की भावना के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह दोनों देश वैश्विक शांति और विकास में योगदान दे सकते हैं और दुनिया को बदलने में मदद कर सकते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रमुख देशों की प्रतिस्पर्धा समय की प्रवृत्ति का प्रतिनिधित्व नहीं करती है, इससे अमेरिका की अपनी समस्याओं या दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान तो और भी कम हो सकता है।
चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि चीन अमेरिकी हितों का सम्मान करता है और अमेरिका को चुनौती देने या विस्थापित करने प्रयास नहीं करता है। इसी तरह अमेरिका को चीन का सम्मान करना चाहिए और चीन के वैध अधिकारों और हितों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। किसी भी पक्ष को अपनी इच्छा से दूसरे पक्ष को आकार देने का प्रयास नहीं करना चाहिए, दूसरे पक्ष को उसके विकास के वैध अधिकार से वंचित करना तो दूर की बात है।
उन्होंने कहा कि चीन हमेशा एक मजबूत और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध और विश्वास देखने की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख देश विभिन्न कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं और आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और दोनों देशों के फायदे में सहयोग के आधार पर एक साथ आने का सही रास्ता खोज सकते हैं, अमेरिकी पक्ष को एक तर्कसंगत और व्यावहारिक रवैया अपनाने और एक ही दिशा में चीन के साथ काम करने के लिए बुला रहे हैं।
शी ने कहा कि दोनों पक्षों को उन आम समझ के लिए प्रतिबद्ध रहने की जरूरत है जिससे चीन-अमेरिका के संबंधों को स्थिर और बेहतर बनाया जा सके।...////...