शर्मा ने की नड्डा से मुलाकात
05-Dec-2023 01:56 PM 7663
नयी दिल्ली, भोपाल, 05 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। श्री शर्मा ने श्री नड्डा से भेंट कर विधानसभा चुनाव में 48.55 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा की प्रचंड विजय पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को भी श्री शर्मा ने बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^