शारदा सिन्हा ने संगीत से सांस्कृतिक धरोहर को संजोया: आतिशी
05-Nov-2024 11:17 PM 6721
नयी दिल्ली 05 नवम्बर वार्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने संगीत से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम किया। सुश्री आतिशी ने एक्स पर कहा “प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर बहुत दुखद है। उन्होंने अपने संगीत से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा “लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से लोकसंगीत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हम सबके बीच अमर रहेगी। उनकी पुण्यात्मा को छठी मइया अपने चरणों में स्थान दें और परिवार एवं उनके सभी चाहने वालों को इस कठिन समय में हिम्मत दें।” उल्लेखनीय है कि शारदा सिन्हा का आज यहाँ निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^