शामली में भाकियू ने किया विरोध प्रदर्शन
13-Jan-2025 11:35 PM 4705
शामली 13 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने केन्द्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुये सोमवार को प्रदर्शन किया और नई कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलायीं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न कराने, आवारा पशुओं पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाते हुये प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार को सही कानून बनाने के लिए किसानों से भी सहमति लेनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि सरकार के काले कानूनोें को किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^