शाहजहांपुर हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12, मुर्मू व योगी ने व्यक्त की संवेदना
26-May-2024 11:07 PM 2835
शाहजहांपुर 26 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस पर पत्थर से भरा ट्रक पलट जाने से हुई दुर्घटना में घायलों में रविवार को इलाज के दौरान एक की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा बढकर 12 हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा “उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^