शाहाबाद में नजर आयेंगे पवन सिंह
09-Dec-2024 02:25 PM 1753
मुंबई, 09 दिसंबर (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फिल्म शाहबाद में काम करते नजर आयेंगे।यशी फिल्म्स अभय सिन्हा प्रस्तुत और मां अम्मा फिल्म्स एवं रेणुविजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म शाहाबाद का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दिन की शूटिंग के साथ किया गया। इस फिल्म के निर्माता पवन सिंह और निशांत उज्ज्वल हैं, जबकि निर्देशन प्रेमांशु सिंह है और लेखक वीरू ठाकुर हैं। फिल्म शाहाबाद में पवन सिंह के साथ रितेश पांडेय, नीलम गिरी, शिव कुमार बिक्कू सहित कई अन्य जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेगी। साथ ही, बालू माफिया वाले क्षेत्र की अनसुनी और अप्रकाशित कहानियों को उजागर करेगी, जो फिल्म को एक सामाजिक सरोकार से जोड़ती है। पवन सिंह ने कहा, शाहाबाद मेरे दिल के करीब है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी। मैंने और मेरी टीम ने इसे खास बनाने के लिए पूरी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद करेंगे और इसे अपने परिवार के साथ देखेंगे।मां अम्मा फिल्म्स एवं रेणुविजय फिल्म् एंटरटेनमेंटस के बैनर तले बन रही यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगी। हम चाहते हैं कि शाहाबाद भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहचान बनाए। इसके जरिए हम दर्शकों को एक ऐसा मनोरंजन देने का प्रयास कर रहे हैं, जो उनके दिलों को छू जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^