सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
08-Jun-2025 07:25 PM 4439
लखनऊ 08 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रादेशिक सेना में भर्ती करान के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों को फर्जी दस्तावेजों सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम सैगई थाना मटस जिला फिराेजाबाद, कुलवन्त सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी जीएमएस रघुनाथपुरा, हरीपुर पाटिल, सम्बा,जम्मू-कश्मीर तथा सुनील कुमार पुत्र रतनलाल सिंह निवासी रखकंगवाल, साम्बा जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^