सेमीफाइनल में मेजबान जापान से भिड़ेगा भारत
09-Jun-2023 07:43 PM 8938
काकामिगहारा, 09 जून (संवाददाता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम जब शनिवार को महिला जूनियर एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में मेजबान जापान का सामना करेगी, तो उसकी निगाहें फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने पर जमी होंगी। उल्लेखनीय है कि जूनियर एशिया कप की शीर्ष तीन टीमें जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिये भी क्वालीफाई कर लेंगी। अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में जापान को हरा देती है तो वह विश्व कप का टिकट भी कटा लेगी। जापान से हार मिलने पर उसे विश्व कप में पहुंचने के लिये दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से मुकाबला करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^