सीतारमण जी7 की बैठक के लिए जापान रवाना
10-May-2023 11:15 PM 5105
नयी दिल्ली, 10 मई (संवाददाता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी7 बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन की जापान यात्रा पर आज रवाना हो गईं। जापान के निगाता में होने वाली जी7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की इस बैठक में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अपनी जापान यात्रा के दौरान वित्त मंत्री अन्य देशों के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। इसके अलावा वह कारोबारियों और निवेशकों की बैठक में भी शामिल होंगी।’’ श्रीमती सीतारमण टोक्यो में निवेशकों और उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में एक संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगी। जी7 दुनिया के सात औद्योगिक देशों अमेरिका, जापान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन का समूह है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^