सीरिया की राजधानी के पास विस्फोट,18 सैनिकों की मौत, 27 घायल
13-Oct-2022 06:13 PM 6284
दमिश्क, 13 अक्टूबर (संवाददाता) सीरिया की राजधानी के बाहरी इलाके में गुरुवार तड़के एक सैन्य बस में हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। एक सैन्य सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट एक उपकरण के कारण हुआ, जिसे पहले बस के नीचे लगा दिया गया था। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेने का तत्काल कोई दावा नहीं किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^