सीरिया के राष्ट्रपति ने नये प्रधानमंत्री की नियुक्ति की
14-Sep-2024 09:00 PM 2864
दमिश्क, 14 सितंबर (संवाददाता) सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मोहम्मद गाजी जलाली को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार पेशे से सिविल इंजीनियर और अर्थशास्त्री जलाली (55) को एक नया मंत्रिमंडल बनाने का काम सौंपा गया है। उन्होंने हुसैन अर्नस का स्थान लिया, जो जून 2020 से प्रधान मंत्री थे। श्री अर्नस की सरकार जुलाई में संसदीय चुनावों के बाद अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद से कार्यवाहक भूमिका में कार्य कर रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^