सीरिया के मुद्दे पर रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की
09-Dec-2024 12:17 AM 2861
संयुक्त राष्ट्र, 08 दिसंबर (संवाददाता) रूस ने सीरिया की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक सोमवार को अपराह्न में बुलाने का अनुरोध किया है। यह अनुरोह संरा में रूस के मिशन ने किया है। संरा के एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। संरा सूत्र ने आरआईए नोवोस्ती को बताया, "सीरिया में नवीनतम घटनाक्रम और यूएनडीओएफ (विघटन पर्यवेक्षक बल) के लिए उनके निहितार्थों के संबंध में रूस ने कल, 09 दिसंबर को अपराह्न में तत्काल परामर्श आयोजित करने का आह्वान किया है।" सूत्र ने कहा कि राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों के लिए संरा के अवर महासचिव रोज़मेरी डिकार्लो और शांति अभियानों के लिए संरा के अवर महासचिव जीन-पियरे लैक्रोइक्स को ब्रीफ़र के रूप में काम करने के लिए कहा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^