सीनियर महिला राष्ट्रीय: पंजाब ने हिमाचल को हराया
21-Feb-2023 10:22 PM 7865
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 21 फरवरी (संवाददाता) हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी और तमिलनाडु ने 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को अपने अपने मैचों में जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल किये। पूल एफ के मुकाबले में हॉकी पंजाब ने हॉकी हिमाचल को 2-0 से हराया। शालू मान ने 17वें और 58वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पूल ई में दूसरे मैच में उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 3-2 से हराया। उत्तर प्रदेश हॉकी ने राखी राठौर 16वें मिनट पर और वर्तिका रावत 33वे और 59वें मिनट पर गोल किए जबकि आंध्र की लोलिता मैरी ने 39वे और गरलंका वरहालम्मा 47वें मिनट पर गोल कर हार जीत के अंतर को कम करने में अपना योगदान दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^