सीएआईटी ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
10-Oct-2024 11:01 PM 8062
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली में चांदनी चौक के सांसद और कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपनी श्रद्धांजलि में श्री खंडेलवाल ने रतन टाटा के देश की अर्थव्यवस्था में दिए गए अपार योगदान को सराहा और उन्हें एक ऐसे उद्योगपति के रूप में याद किया, जिन्होंने अद्वितीय नैतिकता और दूरदर्शी नेतृत्व को कायम रखा। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में, टाटा समूह एक वैश्विक ब्रांड के रूप में उभरा, जिसने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, परोपकार और नैतिक व्यापारिक आचरण पर जोर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^