सौ महिला कलाकार पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ करेंगी गणतंत्र दिवस परेड का आगाज
23-Jan-2024 11:53 PM 8517
नयी दिल्ली 23 जनवरी (संवाददाता) इस वर्ष 100 महिला कलाकार पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड का आगाज करेंगी। गणतंत्र दिवस की झांकी को लेकर संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदुरी, केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद साराभाई, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अपर महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) बीना यादव मौजूद थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^