सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर गुरमीत और धामी को लगाया गया फ्लैग
07-Dec-2022 11:23 PM 2360
देहरादून 07 दिसंबर (संवाददाता) ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) अमृत लाल ने मुलाक़ात कर फ़्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनो सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाई जाए। राज्यपाल श्री गुरमीत ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (स्वास्थ्य सेवाएं), सीएसडी कैंटीन सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^