सरपंच हत्या मामला: एनआईए ने कश्मीर में हिजबुल के जमीनी कार्यकर्ता की संपत्ति कुर्क की
16-Aug-2024 08:55 PM 5022
श्रीनगर, 16 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वर्ष 2022 में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक सरपंच की लक्षित हत्या के मामले में शुक्रवार को हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक जमीनी कार्यकर्ता (ओजीडब्ल्यू) की संपत्ति कुर्क की। कुलगाम के अडुरा गांव के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की 11 मार्च, 2022 को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच शुरू में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की थी और बाद में एनआईए ने इस जांच को अपने हाथों में लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^