सरकार में आने पर आउटसोर्सिंग प्रथा को करेंगे बंद: अखिलेश
06-May-2025 09:23 PM 7933
लखनऊ 06 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि 2027 में सरकार में आने पर वह आउटसोर्सिंग प्रथा को पूरी तरह बंद करेंगे। श्री यादव ने समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों को शोषण कर रही है। रोटी-रोजगार के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। हम चाहते हैं कि श्रमिकों का शोषण बंद हो। उद्योग भी बंद न हो और श्रमिकों के साथ अन्याय भी न हो। उनकी सरकार के आने पर न सिर्फ श्रमिकों के लिये कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरु किया जायेगा बल्कि आउटसोर्सिंग प्रथा को भी बंद किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^