‘सरकार किसान मिलनी’ में मुख्यमंत्री किसानों से करेंगे सीधा संवाद
11-Apr-2025 08:14 PM 2842
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 12 अप्रैल को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली ‘सरकार-किसान मिलनी’ के दौरान राज्य के किसानों से सीधा संवाद करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में बताया कि इस मिलनी का उद्देश्य धान की कम पानी खपत वाली किस्मों को बढ़ावा देकर राज्य के बहुमूल्य भूजल को बचाना है। यह किसान मिलनी शनिवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें 1100 से अधिक किसानों के भाग लेने की संभावना है। सरकारी किसान मिलनी के दौरान किसानों को राज्य सरकार द्वारा की जा रही कई पहलों के बारे में जागरूक करने के लिए कई स्टॉल लगाए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^