सरकार चलाने में सक्षम नहीं नीतीश, नौकरशाह ले रहे फैसले : तेजस्वी
08-Dec-2024 10:31 PM 9002
पटना 08 नवंबर (संवाददाता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार चलाने में सक्षम नहीं रह जाने से सभी फैसले नौकरशाह ले रहे हैं, जिससे राज्य में पूरा शासकीय परिदृश्य बिगड़ गया है। श्री यादव ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं और वे पूरी तरह से नौकरशाहों पर निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में नौकरशाह फैसले ले रहे हैं, जिससे राज्य का पूरा परिदृश्य खराब हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^