सरकार आंधी पानी में मृतकों के परिवार की सच में मदद करे: अखिलेश
23-May-2025 08:14 PM 8446
लखनऊ 23 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में आंधी, बारिश, तूफान से 50 से ज्यादा लोगों की मौतों पर दुख जताते हुये कहा कि सरकार सिर्फ कागजी घोषणाएं न करें बल्कि पीड़ित परिवारों की सच में मदद करें। श्री यादव ने कहा कि पिछले तीन दिनों में प्रदेश के दर्जनों जिलों में आंधी तूफान और बारिश से लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए। दर्जनों घर गिरे, लोगों के घर-बार उजड़ गये। मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर समेत कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो गयी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कई दर्जन लोगों की मौत हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^