सपा सरकार में केन्द्र ने यूपी के साथ किया था भेदभाव : अखिलेश
11-Feb-2023 07:51 PM 8847
लखनऊ 11 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव किया था। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बताने वाले बयान की निंदा करते हुये श्री यादव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री जिस उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति चमकाने आये थे उसे बीमारू बता रहे हैं। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जितने भी विकास कार्य किये उसमें केन्द्र सरकार ने एक रुपया भी नहीं दिया था। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार के बजट से बनाया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^