सपा ने घोषित की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अखिलेश अध्यक्ष व शिवपाल महासचिव
29-Jan-2023 09:47 PM 3989
लखनऊ 29 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी ने आज नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अखिलेश यादव फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं तो महासचिव के पद पर उन्होंने जसवंत नगर सीट से विधायक और अपने चाचा शिवपालसिंह यादव की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा ट्विटर पर जारी की गयी नयी कार्यकारी समिति सदस्यों की सूची में सदस्यों के साथ साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव को मिली शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिवपाल को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए ही जा रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^