संयुक्त राष्ट्र प्रमुख मॉस्को में करेंगे पुतिन से मुलाकात
22-Apr-2022 11:42 PM 6913
संयुक्त राष्ट्र, 22 अप्रैल (वार्ता/शिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 25 अप्रैल को मॉस्को का दौरा करेंगे और वहां वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र महासचिव विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक कार्यकारी बैठक करेंगे और दोपहर का भोजन करेंगे। उनका स्वागत राष्ट्रपति पुतिन द्वारा किया जाएगा।' श्री दुजारिक ने बुधवार को कहा, 'गुटेरेस ने यूक्रेन में जंग खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदमों पर चर्चा करने के मद्देनजर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पत्र लिखकर रूस और यूक्रेन में उनका स्वागत करने के लिए कहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^