समुद्री जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान पर समीक्षा बैठक
16-Jul-2024 11:31 PM 9042
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (संवाददाता) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों में बनाई गई राज्य समुद्री तथा जलमार्ग परिवहन समिति की मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई जिसमें राज्य-विशिष्ट समुद्री तथा जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान की तैयारी पर चर्चा की गई। मंत्रालय में सचिव टी.के.रामचंद्रन ने आज यहां बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि पूरे देश में समुद्री और जलमार्ग परिवहन के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित की गई है जिसके लिए करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक मंच पर लाया गया। बैठक में राज्य-विशिष्ट समुद्री और जलमार्ग परिवहन मास्टर प्लान की तैयारी पर विचार किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^