संतोष ट्रॉफी के लिए मिलिंद नेगी बनाये गये दिल्ली टीम के कप्तान
24-Nov-2024 04:42 PM 6779
नयी दिल्ली 24 नवंबर (संवाददाता) संतोष ट्रॉफी के लिए सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली दिल्ली राज्य टीम की कप्तानी गढ़वाल हीरोज के कप्तान मिलिंद नेगी करेंगे। मोहित मित्तल को उप-कप्तान बनाया गया हैं। प्रशासिनक प्रमुख एकलव्य सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अमृतसर में खेली जाने वाली चैम्पियनशिप में दिल्ली को अपने पूल में चंडीगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा का सामना करना है। चयन समिति के चेयरमैन रिजवान-उल-हक के अनुसार, विक्रांत गुप्ता हेड कोच, अजय कुमार सहायक कोच, और संदीप ढोले गोलकीपर कोच बनाए गए हैं। जोगिदंर रावत अन्य कोच, अजय कुमार मैनेजर और इम्यारिबा पोंगेनर फिजियो का दायित्व निभाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^