संस्कृत का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 मुनिपार्श्वसुन्दरविजय को
29-Nov-2024 08:11 PM 6705
नयी दिल्ली 29 नवंबर (संवाददाता) साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को संस्कृत भाषा के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 मुनिपार्श्वसुन्दरविजय की कृति हंसरत्नमहाकाव्यम (महाकाव्य) को प्रदान करने की घोषणा की। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने यहां यह घोषणा करते हुए बताया कि इसका चयन त्रिसदस्यीय जूरी प्रो. सी. एस राधाकृष्णन, प्रो. गोपबंधु मिश्र और प्रो. प्रह्लाद आर जोशी ने किया गया है। गौरतलब है कि 15 जून 2024 को घोषित पुरस्कार के समय संस्कृत भाषा के लिए पुरस्कार की घोषणा नहीं की जा सकी थी। यह पुरस्कार 35 वर्ष से कम आयु के किसी युवा लेखक को उसकी प्रकाशित पुस्तक को दिया जाता है। पुरस्कार विजेता को पुरस्कार-स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्र फलक तथा रु. 50000 रुपए की राशि का चेक एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^