संशोधित आईटी नियमावली के तहत तीन शिकायत अपील समितियां गठित
28-Jan-2023 10:34 PM 1285
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (संवाददाता) केंद्र ने संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमावली, 2021 (आईटी नियमावली 2021) के आधार पर तीन शिकायत अपीलीय समितियों की स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शनिवार को प्रकाशित इस आशय की अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक समिति में तीन सदस्य हैं। इनमें एक सरकारी अध्यक्ष पदेन सदस्य है और दो पूर्ण कालिक सदस्य रखे गए हैं जिनका कार्यकाल तीन तीन वर्ष का है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^