संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक
17-Jan-2025 10:10 PM 7696
नयी दिल्ली 17 जनवरी (संवाददाता) संसद का बजट सत्र आगामी 31 जनवरी से शुरू होकर 04 अप्रैल को संपन्न होगा। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में संबोधन के साथ शुरू होगी। एक फरवरी को लोकसभा में आम बजट पेश किया जाएगा और इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में रखा जाएगा। संसद का बजट सत्र 04 अप्रैल को संपन्न होगा। यह 18वीं लोकसभा का चौथा सत्र होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^