संजय सिंह की तरह सभी गिरफ्तार नेता होंगे रिहा: अखिलेश
02-Apr-2024 09:44 PM 4664
कन्नौज, 2 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा है कि सत्ता के इशारे पर ईडी और सीबीआई के बहाने गिरफ्तार किये जा रहे विपक्ष के सभी नेताओं को धीरे-धीरे अदालतें रिहा कर देगी। कन्नौज में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुये श्री यादव ने मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने के सवाल पर कहा “ मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे इस देश का न्यायालय सब को रिहा कर देगा और जीत सत्य की होगी। भाजपा ने ईडी,सीबीआई और सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर और दबाव बनाकर चंदा वसूली की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^