संजय राउत की प्रेस काॅन्फ्रेंस खोदा पहाड़ निकली चुहिया: पाटिल
15-Feb-2022 11:28 PM 1863
पुणे, 15 फरवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों से शिवसेना एक ऐसा माहौल बना रही थी जो भाजपा के खिलाफ कुछ बहुत ही सनसनीखेज बात सामने लाने वाले हैं लेकिन संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ जैसे थी। उन्हाेंने कहा कि केवल इस तरह के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। अगर सबूत हैं तो जांच एजेंसियों को दें और काम न करने पर अदालत का दरवाजा खटखटाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी खोखली धमकियों से कोई नहीं डरता। एक पत्रकार द्वारा संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबंध में पूछे जाने पर श्री पाटिल ने कहा कि उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए काफी माहौल बनाया, लेकिन वे असफल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^