संजय निरुपम छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
03-Apr-2024 11:45 PM 5103
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री निरूपम को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग के बाद श्री निरुपम लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे थे जिसके कारण कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^