संडकैन, निसंका समेत पांच श्रीलंकाई खिलाड़ी टी-20 विश्व कप टीम में शामिल
02-Oct-2021 07:18 PM 5465
कोलम्बो, 02 अक्टूबर (AGENCY) पथुम निसंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संडकैन और रमेश मेंडिस को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है, जबकि टूटी हुई कॉलरबोन से समय पर उबरने में विफल रहने के बाद लाहिरू मदुशंका को पहले घोषित हुई टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में यह चोट लगी थी। संडकैन के नाम 20 टी-20 मैच हैं, जबकि अन्य चार ने संयुक्त तौर पर 15 मैच खेले हैं। यह भी संभावना बहुत कम है कि इनमें से कोई भी श्रीलंका की शुरुआती एकादश में जगह बना पाएगा, हालांकि ये सभी चोटिल हुए खिलाड़ियों की जगह शामिल किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^