समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है महाकुंभ: महेशानंद गिरी
06-Jan-2025 09:05 PM 8571
महाकुंभनगर ,06 जनवरी (संवाददाता) श्री पंचायती तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी ने सोमवार को कहा कि महाकुंभ मेला आध्यात्मिकता का वैश्विक केंद्र के साथ भारतीय संस्कृति की गहराई और समृद्धि को ही नहीं दर्शाता बल्कि यह सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। झूंसी स्थित शिविर में महामंडलेश्वर ने कहा कि यह आध्यात्मिकता का वैश्विक केंद्र के साथ आत्मबोध की यात्रा है, भारतीय संस्कृति की महानता और आध्यात्मिकता का सबसे बड़ा मंच है। इसमें आध्यात्मिकता और सामयिकता के साथ ही वैज्ञानिकता है। यह हमारी आध्यात्मिक परंपरा का वैज्ञानिक सूत्र तो है ही दुनिया में टकराव और अशांति दूर करने का भी संदेश देता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^