समाजवादी पार्टी माफिया, अपराधियों का प्रोडक्शन हाऊस है: योगी
10-Nov-2024 05:21 PM 2511
मिर्जापुर 10नवबंर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है। योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए कछवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ हैं जबकि शिवपाल यादव मुख्य ट्रेनर है। उन्होंने कहा कि बटिये मत एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एकजुट रहना है। सपा के एजेंडे में विकास नही है बल्कि वह अव्यस्था, अराजकता में विश्वास करती है।और पेशेवर अपराधियों का बचाव करती है,यह किसी से छुपा नही है। मुख्यमंत्री ने सपा पर टॉन्ट करते हुए कहा कि खटाखट एक लाख रुपए कहां गया । । कभी समाजवादी देश में मूल्यों की राजनीति करते थे।, लोकतंत्र के लिए कांग्रेस से लड़ते थे।आज समाज वादी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है।उन्होंने कहा कि अयोध्या एवं कन्नौज कांड देख सपाई, बिटिया घबराई। मुख्यमंत्री ने कछवा में स्थानीय निवासी युग तलसी के रूप में विभूषित पं रामकिंकर उपाध्याय को भी याद किया। उन्होंने मिर्जापुर में चल रहे विकास कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की ‌और कहां मिर्जापुर में सपा बसपा के शासन काल मे क्या काम हुआ था। आज विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और विंध्याचल कोरिडोर जैसे बड़े काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश का विकास के क्षेत्र में अंग्रगणीय है। विकास के लिए जाता नही विकास आता है। इस अवसर केन्द्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बधेल स्थानीय अनुप्रिया पटेल सहित एक दर्जन विधायक मंत्री शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^