समाज को बांटने वालों में रावण-दुर्योधन का डीएनए: योगी
31-Oct-2024 07:59 PM 1899
गोरखपुर, 31 अक्टूबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। वनग्राम में आयोजित दीपोत्सव में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सामाजिक एका का मंत्र देते हुए जाति, क्षेत्र, भाषा आदि के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र के नाम पर बांट रहा है, कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है। बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है। जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया, वही काम बांटने वाले कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^