सलमान खान स्टारर सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल किये
30-Dec-2024 10:18 AM 8713
मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता ) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे में 48 मिलियन व्यूज हासिल कर लिये हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र आते ही इंटरनेट पर छा गया है। यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इसे 48 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड #1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है, और इस तरह से इसे हर घंटे 2 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^