सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं अहान शेट्टी
28-Mar-2022 03:06 PM 7855
मुंबई, 28 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी का कहना है कि वह सलमान खान के जबरदस्त फैन हैं। अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।इसके बाद अहान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के साथ उनके अगले प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। फिल्म अहान शेट्टी ने बताया,“ मैं सलमान का जबरदस्त फैन हूं और उनके प्रति मेरी दीवानगी बचपन से है।आपको हैरानी होगी, मैं बचपन मे अपने पापा सुनील शेट्टी की नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्में देखता था। मैं पहली बार उनसे एयरपोर्ट पर मिला था। उस वक्त मैं काफी छोटा था और मेरा वो फैन मोमेंट मुझे आज तक याद है। सलमान खान की ऐसी कोई फिल्म नहीं, जो मैने न देखी हो।” अहान शेट्टी ने कहा,“सलमान खान दूसरों से बहुत अलग हैं। वह सुपरस्टार है लेकिन स्टारडम उन पर कतई हावी नहीं है। वह बहुत सारे लोगों की मदद चुपचाप बिना दिखावे के करते हैं और मुझे सलमान खान का स्वैग बहुत पसंद है। मेरी बस यही ख्वाहिश है कि इंडस्ट्री में कभी मेरा फैंस के बीच सलमान खान जैसा स्वैग हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^