सैनिक के तौर पर देश की सेवा कर गौरवान्वित महसूस करता हूं: मिश्रा
17-Sep-2024 12:31 AM 6910
प्रतापगढ़ 16 सितंबर (संवाददाता) केंद्र शासित प्रदेश लेह लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर डा बीडी मिश्रा ने सोमवार को कहा कि एक सैनिक के तौर पर देश की सरहदों की रक्षा कर वह खुद को भाग्यवान समझते हैं। भगवानदीन दुबे इंटर कालेज पहाड़पुर के संस्थापक स्वर्गीय भगवान दीन दुबे के 126वें जन्मदिन के माैके पर एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया था तो उस समय वह एक सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे जबकि 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया तो उस समय अपनी पल्टन में कम्पनी कमाण्डर थे और उनकी पल्टन पाकिस्तान की सीमा के 25 किमी अंदर चली गयी थी। 1971 में बंगलादेश में जो मुख्य वाहिनी बनी थी जो कि पाकिस्तानियों के खिलाफ लड़ रही थी उसका नेतृत्व वह कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^