सैनी ने मंजू हुड्डा को विजयी बनाने की अपील की
02-Oct-2024 08:27 PM 6895
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर(संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को गढ़ी सांपला किलोई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मंजू हुड्डा के समर्थन में आयोजित विशाल जन आशीर्वाद रैली में जनता से अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। श्री सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है और हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की किलोई में भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद किलोई के विकास के लिए जितना भी बजट आवश्यक होगा, वह दिया जाएगा और विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^