सहारनपुर:तीन संगीन वारदात में शामिल आठ शातिर बदमाश एक ही दिन में गिरफ्तार
11-Jan-2025 07:17 PM 7219
सहारनपुर, 11 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन संगीन आपराधिक वारदात का पुलिस ने एक ही दिन में खुलासा कर आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात सागर जैन ने शनिवार को बताया कि गागलहेड़ी कस्बे में सुरेश राणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रदीप कुमार निवासी कैथल हरियाणा ने बताया कि सुरेश की हत्या लाखों रूपयों के संपत्ति विवाद में की गई है। मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ रामकरण वारदात से पहले मलेशिया चला गया और उसने वहीं से बैठकर 2 जनवरी की रात को इस वारदात को कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^