सहारनपुर : शिवालिक के जंगलों में 11 साल बाद दिखे गिरीफन गिद्ध
20-Jul-2022 10:11 PM 6468
सहारनपुर, 20 जुलाई (AGENCY) पर्यावरण के दूत माने गये दुर्लभ प्रजाति के गिरीफन गिद्ध उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में 11 साल बाद दिखाई दिये। वन विभाग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है। शिवालिक वन क्षेत्र की जिला वनधिकारी श्वेता सेन ने बुधवार को बताया कि लगभग विलुप्त हो चुके गिद्धों के शिवालिक वन में दिखाई देने से पर्यावरण प्रेमी और वन अधिकारी खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ऊंची पर्वत मालाओं पर पाए जाने वाले गिरीफन गिद्धों की शिवालिक वन क्षेत्र में मौजूदगी का हाल ही में पता चला है। सेन ने कहा कि वन अधिकारियों और उन्होंने स्वयं बादशाही बाग क्षेत्र में इन गिद्धों को देखा है। एक अनुमान के मुताबिक इस क्षेत्र में 20 से 25 गिद्धों के होने की संभावना है। इस दिशा में वन विभाग पूरी जानकारी लेकर अध्ययन करेगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान गिद्ध विलुप्त हो गए थे। मरे हुए जानवरों का मांस खाने वाले गिद्धों को स्वच्छ पर्यावरण का दूत माना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^