सहारनपुर: महापौर के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार सोमवार को करेंगे नामांकन
16-Apr-2023 05:43 PM 7258
सहारनपुर, 16 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए सभी बड़े दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे। भाजपा ने नए उम्मीदवार 55 वर्षीय डा. अजय सिंह जो प्रख्यात कार्डियोलोजिस्ट और मेडिग्राम स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक हैं को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री व सपा नेता संजय गर्ग ने सपा उम्मीदवार के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता जांनिसार अहमद के नाम की जानकारी दी। जांनिसार अहमद हाजी तौसीफ के साथ आज ही बसपा छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए हैं। अखिलेश यादव ने जिले के सपा नेताओं से परार्मश कर जांनिसार अहमद के नाम की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^