सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
14-Dec-2024 12:17 AM 7648
दुर्ग 13 दिसम्बर(वार्ता )छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज् दर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना दुर्ग के नंदिनी एरोड्रम के पास आज हुई। मोपेड चालक अपने साथी के साथ जाते समय हाईवा से टकरा गया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सुपेला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम मृतकों की पहचान करने में जुटी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^