सब्र रखें सुक्खू, देश व प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकारः ठाकुर
12-Apr-2024 11:40 PM 2462
कुल्लू, 12 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय कुछ ज़्यादा ही अधीर हो रहे हैं। वह सब्र रखें। आने वाले समय में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि चुने हुए विधायकों को ज़लालत के कारण अपनी विधायकी छोड़नी पड़ी। मुख़्यमंत्री ने अपने प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों की सलाह और विरोध की हर आवाज़ को अनसुना कर दिया, अनदेखा कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि राज्य सभा के चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने कांग्रेस के पर्यवेक्षकों को दिखाकर भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। इस घटना क्रम के वह स्वयं ज़िम्मेवार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^