सब खुल कर हिन्दी बोलें: शिवराज
14-Sep-2022 11:59 PM 3968
भोपाल, 14 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिन्दी का प्रयोग न करने और कम प्रयोग करने का कार्य एक तरह की मानसिक गुलामी का प्रतीक भी है। इस भाव को देश से बाहर निकालना आवश्यक है। श्री चौहान ने हिंदी दिवस पर आज यहां रवीन्द्र भवन सभागम में हिंदी भाषा सम्मान अलंकरण कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के हिंदी सेवियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी के साथ ही हमारे देश में अनेक भाषाएं हैं। इनके उपयोग के साथ ही राजभाषा में पूरा कामकाज किए जाने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में हिन्दी को भरपूर प्रोत्साहन दिया गया है। सहज और सरल हिंदी का उपयोग करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^