सब जूनियर हॉकी में हरियाणा,हिमाचल की लड़कियां जीतीं
05-Oct-2023 07:01 PM 1614
झांसी, 5 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी में खेली जा रही हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला नॉर्थ ज़ोन चैंपियनशिप 2023 में गुरुवार को हॉकी हरियाणा और हॉकी हिमाचल ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि हॉकी हिमाचल और हॉकी पंजाब ने सब जूनियर पुरुष वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। दिन के पहले मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 3-2 से हरा दिया। हॉकी हरियाणा की कप्तान दीक्षा (2') ने खेल का पहला गोल किया, उसके बाद मेघा (5') और सीमा (17') ने गोल करके हॉकी हरियाणा को ठोस बढ़त दिला दी। उत्तर प्रदेश की वापसी की शुरुआत करने के लिए रश्मि रायकवार (30', 39') ने दूसरे हाफ में दो गोल किए, लेकिन आगे फायदा उठाने में असफल रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^